Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, 70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न,

* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, 70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न,

* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, 70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, * नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट देवरिया। 70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्व. रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में बाबा इंद्रमणि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीकर, देवरिया की मेजबानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर मण्डल के चार जनपदों—देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर एवं महाराजगंज—के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरिश्चन्द्र नाथ, जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलेश कुमार पाण्डेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया, विजय कुमार राय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश तथा डॉ. शशिपाल राव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं खेल से जुड़े अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। देवरिया जनपद से रमेश सिंह वकील सिंह, गणेश शंकर, कैप्टन हरिकेश सिंह, देवेन्द्र नाथ तिवारी, संतोष चौरसिया, वीरेन्द्र गुप्ता, मनोज कुशवाहा, हरेंद्र मौर्य, गोपाल प्रसाद, देवदत्त कुशवाहा, बैकुंठनाथ कुशवाहा, रविंद्र राय, दुर्गा शरण चंद्र कौशिक, शिवानंद नायक एवं राजेश राय सहित अन्य प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रहे। जनपद गोरखपुर से अच्छे लाल, जय हिंद सिंह एवं अभय सिंह उपस्थित रहे। जनपद कुशीनगर से शैलेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र पटेल, शिवानंद पटेल, सोनू साहनी, सुशील कुमार, राजदेव एवं दिनेश गौतम उपस्थित रहे। जनपद महाराजगंज से औबेदुल्ला खां, अनुज कुमार सिंह, मोहम्मद जुबेर अतहर एवं अमितेश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका उदयभान सिंह, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, व्यास चतुर्वेदी, लालू यादव, शैलेंद्र कुमार सैनी, प्रवीण सिंह, सतीश चंद, दिग्विजय प्रजापति, अजीत कुमार पटेल, राम एवं जय करन ने निभाई। प्रतियोगिता का परिणाम बालक वर्ग अंडर-14 1. देवरिया — विजेता 2. गोरखपुर — उपविजेता अंडर-17 1. देवरिया — विजेता 2. कुशीनगर — उपविजेता अंडर-19 1. गोरखपुर — विजेता 2. देवरिया — उपविजेता बालिका वर्ग अंडर-14 1. देवरिया — विजेता 2. गोरखपुर — उपविजेता अंडर-17 1. गोरखपुर — विजेता 2. देवरिया — उपविजेता अंडर-19 1. देवरिया — विजेता 2. गोरखपुर — उपविजेता प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन समारोह प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव एवं आयोजन प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजक परिवार के रूप में पुष्पेंद्र जी उप प्रधानाचार्य, त्रिपुरारी शुक्ल, महेद्र प्रसाद, गौरांग घोष मण्डल, दिनेश चौहान, सुनील कुमार दूबे, अभिशेष चौबे, अमरनाथ श्री,राम बहादुर जी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, निर्णायकों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं खेल से जुड़े सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की गई। देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ की रिपोर्ट

0 likes
0 comments1 shares