पितृपक्ष में वृद्धाश्रम पहुंचा आरपीएस मानव अधिकार फोरम, बुजुर्गों के बीच बांटा

पितृपक्ष में वृद्धाश्रम पहुंचा आरपीएस मानव अधिकार फोरम, बुजुर्गों के बीच बांटा भोजन व मिष्ठान्न / ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी/ सुल्तानपुर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर सेवा और मानवता की भावना को समर्पित संस्था आरपीएस मानव अधिकार फोरम द्वारा शहर के तुराबखानी स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता के नेतृत्व में एवं सरदार गगनदीप सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को भोजन एवं मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके सम्मान एवं सेवा को अपना सौभाग्य बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सचिव सारथी कसौधन, राजन गुप्ता, सरदार गुरुदीप सिंह, सरदार शरणजीत सिंह सलूजा, महेश दत्त, शिव नायक वर्मा, रामदीन अग्रहरि एवं दिनेश कुमार बब्लू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं संस्था के सम्मानित पदाधिकारियों में सुरेश सोनी, आशीष गुप्ता (मुंबई), श्रीमती नीलिमा सेठ, गजानंद मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, सुनील कुमार मोदनवाल, संगमलाल मोदनवाल, अमित गुप्ता, रतन गुप्ता, अविनाश अंकित कसौधन, संजय माथुर, अंजनी जायसवाल एवं अश्विनी वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया। आरपीएस मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय संरक्षक हेमंत कुमार गुप्ता( मुंबई ) ने इस सफल कार्यक्रम पर अपनी शुभकामना भेजी और संदेश दिया कि पितृपक्ष केवल अपने पूर्वजों के स्मरण और तर्पण का अवसर ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की सेवा करने का भी पावन समय है। वृद्धजनों की सेवा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।