रेवतीपुर पुलिस ने वारंटी बब्बन प्रजापति को घर से किया गिरफतार

रेवतीपुर पुलिस ने वारंटी बब्बन प्रजापति को घर से किया गिरफ्तार 12 वर्ष पुराने मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई जखनियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत लाल पाण्डेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेवतीपुर पट्टी कारनामे राय गांव में दबिश दी और वारंटी बब्बन प्रजापति (लगभग 45 वर्ष) पुत्र कमलाकान्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बब्बन प्रजापति निवासी रेवतीपुर पट्टी कारनामे राय, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह फौजदारी मुकदमा संख्या 05/2012, धारा 128 भादवि में वारंटी था। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत लाल पाण्डेय मय हमराह शामिल रहे।