Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बेलघाट-बभनौली-गायघाट मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, जल्द मरम्मत की मांग

बेलघाट-बभनौली-गायघाट मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, जल्द मरम्मत की मांग

बेलघाट-बभनौली-गायघाट मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, जल्द मरम्मत की मांग गोरखपुर जनपद के बेलघाट ब्लॉक अंतर्गत बेलघाट से बमनौली होते हुए गायघाट सिंचाई बांध मार्ग तक सड़क की हालत बेहद खराब और जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। लगभग 12 गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने के कारण सभी गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी मार्ग से होकर लोग बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक मुख्यालय और थाना परिसर तक पहुंचते हैं, लेकिन सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बाइक सवार, साइकिल चालक, बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इमरजेंसी के समय मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी परेशानी होती है, जिससे लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में ही सड़क की ऐसी बदहाल स्थिति होना बेहद चिंताजनक है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एम.पी. चौधरी ने बताया कि बेलघाट-गायघाट मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्तावित सड़क के लिए धन आवंटन होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए बेलघाट-बभनौली-गायघाट मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares